ट्यूलिप जोशी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें पहली ही फिल्म में खूब पहचान मिली। ट्यूलिप जोशी ने यशराज फिल्म्स की मेरे यार की शादी है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह उदय चोपड़ा और जिमी शेरगिल के साथ नजर आई थीं। उनके फिल्मों में आने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। उन्हें आदित्य चोपड़ा ने एक शादी में देखा था, जिसके बाद उन्हें फिल्म ऑफर हुई थी। इस तरह ट्यूलिप जोशी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया।
ट्यूलिप जोशी दिल मांगे मोर, सुपरस्टार, डैडी कूल, रनवे, हॉस्टल, बी केयरफुल, जय हो जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आए। ट्यूलिप जोशी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि उन्होंने अपने करियर में ज्यादा फिल्में नहीं की, लेकिन वह अपनी क्यूट स्माइल से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
2014 में आखिरी फिल्म
ट्यूलिप जोशी की आखिरी फिल्म 2014 में आई थी। उसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया। ट्यूलिप जोशी ने मेजरिंग फूड साइंस और केमिस्ट्री से ग्रेजुएशन किया। लेकिन, वह मिस इंडिया बनना चाहती थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने साल 2000 में मिस इंडिया में हिस्सा लिया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
कैप्टन विनोद नायर से शादी
उनके फिल्मी करियर के बीच में उनका अफेयर कैप्टन विनोद नायर के साथ शुरू हुआ। दोनों करीब चार साल तक लिव-इन में भी रहे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। अब ट्यूलिप जोशी और उनके पति विनोद नायर ने एक प्रशिक्षण और प्रबंधन परामर्श फर्म शुरू की।
अब व्यापार संभाल रहे हैं
रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्यूलिप जोशी इस फर्म के डायरेक्टर भी हैं. अब वह करीब 500 करोड़ का बिजनेस संभाल रही हैं। ट्यूलिप जोशी ने भले ही कम समय में बॉलीवुड छोड़ दिया हो, लेकिन दर्शकों के बीच उनकी फैन फॉलोइंग आज भी है।