पर्यावरण के प्रति समर्पित स्व0 इं0 प्रमोद कुमार आचार्य की स्मृति में किया गया वृक्षारोपण।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ 22 अगस्त। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोक निमार्ण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण संकल्प दिवस आयोजित किया गया। प्रदेश के सभी जनपदों में जनपदीय पदाधिकारियों की अगुवाई में तथा क्षेत्रीय एवं केन्द्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में हजारों की तादात में वृक्ष लगाये गये। सम्बन्धित सदस्यों द्वारा आज लगाये गये वृक्षों की पूरी देखभाल किये जाने का संकल्प लिया गया। यह कार्यक्रम संघ के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, गोण्डा क्षेत्र एवं उ0प्र0 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पूर्व मण्डल अध्यक्ष स्व0 इं. प्रमोद कुमार आचार्य की पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। स्व. इं. प्रमोद कुमार आचार्य आजीवन पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति समर्पित रहे। उनके द्वारा अपने जीवन काल में हजारों की तादात में वृक्ष लगाये गये। प्रदेश मुख्यालय पर संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर इं. श्रवण कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इं. एस.के. त्रिपाठी चेयरमैन संघर्श समिति, इं. राजर्षि त्रिपाठी मण्डल अध्यक्ष, महासंघ लखनऊ मण्डल, इं. राजेश वर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष मध्य क्षेत्र, इं. विनोद कुमार गौतम क्षैत्रीय महामंत्री मध्य क्षेत्र, इं. संजय कुमार जनपद अध्यक्ष महासंघ जनपद लखनऊ, इं. मस्त राम जनपद अध्यक्ष लखनऊ तथा इं. मोहित कटियार जनपद सचिव लखनऊ एवं अन्य पदाधिकारी तथा सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *