एमी अवार्ड विनर फिल्म प्रोड्यूसर रिची मेहता के डायरेक्शन वाली वेब सीरीज ‘पोचर’ इन दिनों जबरदस्त लाइमलाइट में है। आज गुरुवार (15 फरवरी) को ‘पोचर’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। ‘पोचर’ सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है। ‘पोचर’ भारतीय इतिहास में हाथी दांत का सबसे बड़ा अवैध शिकार करने वाले गिरोह का खुलासा करती है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘पोचर’ का वीडियो शेयर किया है।
इसमें वह शॉक्ड दिखाई दे रही हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा, “भारत के सबसे बड़े क्राइम रैकेट की सबसे बड़ी कहानी।” ये वेब सीरीज 23 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। ट्रेलर में आप देखेंगे कि कुछ लोग जानवरों के बेजुबान होने का किस तरह से फायदा उठाते हैं। इसके साथ ही कैसे हाथियों की लगातार निर्मम हत्या हो रही है, जिसकी हकीकत काफी डरावनी है।
जांच शुरू होने के बाद इस बात का पता चलता है कि ये काम हाथी दांत का अवैध शिकार करने वाले गिरोह का है। पुलिस वाले इस गिरोह को पकड़ने में लग जाते हैं। ‘पोचर’ की स्टार कास्ट की बात करें, तो इसमें निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे स्टार्स भी शामिल है। ये सीरीज हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी स्ट्रीम की जाएगी।
