आज जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा तहसील मलिहाबाद एवं विकास खंड माल का निरीक्षण किया गया

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, दिनांक 11 फरवरी, 2026 आज जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा तहसील मलिहाबाद एवं विकास खंड माल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम न्यायलय उप जिलाधिकारी मलिहाबाद का निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी न्यायालय के निरीक्षण में कुछ पुराने वादों में आदेश पत्रक अद्यतन न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सभी पुराने वादों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु दैनिक आधार पर तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए। विभिन्न न्यायालयों से प्राप्त लंबित मांग पत्रों के सापेक्ष पत्रावलियों को प्रेषित करने के संबंध में कार्यवाही की विस्तृत सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। धारा 24 के प्रकरणों एवं सीमांकन आदेशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।

उक्त के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार न्यायालय में धारा 34/35 के पुराने वादों के लंबित रहने तथा वादों के स्टेटस ऑनलाइन अद्यतन न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

उक्त के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया गया। उक्त के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा टॉप 10 बाकीदारों की सूची की समीक्षा किया गया। साथ ही तहसील में कार्यरत अमीनवार वसूली की समीक्षा की गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि वसूली के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करना सुनिश्चित किया जाए।

परिसर में स्वच्छता एवं शौचालय व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं की सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी बल दिया गया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा खंड विकास कार्यालय मॉल का निरीक्षण किया गया। मनरेगा द्वारा विकसित पोषण वाटिका में मौसमी सब्जियों के रोपण के निर्देश दिए गए। विकास खंड कार्यालय परिसर में खाली भूमि पर तालाब विकसित कर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सोशल ऑडिट पटल के निरीक्षण में वर्ष 2022 से 2025 तक के रोस्टर की समीक्षा की गई। सोशल ऑडिट के प्रतिवेदनो पर समय सीमा के पश्चात भी एटीआर अपलोड न होने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

स्थापना पटल के निरीक्षण में सेवानिवृत्त कर्मचारी के समस्त देयों का भुगतान सुनिश्चित पाया गया। एडीओ कृषि पटल के निरीक्षण में बी-पैक्स में कंप्यूटर एवं तकनीकी अवसंरचना की स्थापना की समीक्षा की गई तथा सत्यापन हेतु खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *