डॉ० संजय सिंह चौहान ने बताया कि जन जनवादी पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर देश के जाने माने किसान नेता चौ० मनवीर सिंह तेवतिया जी (भट्ठा पारसौल किसान आंदोलन), असंगठित मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दल सिंगार जी एवं बुन्देलखण्ड आजाद सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद जी (बांदा), ने जन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ० संजय सिंह चौहान जी के समक्ष पार्टी में सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल होकर सदस्यता ग्रहण की।
तत्पश्चात् देश के जाने माने किसान नेता चौ० मनवीर सिंह तेवतिया जी, (भट्ठा पारसौल किसान आंदोलन) को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी, उ०प्र०, की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा असंगठित मज़दूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दल सिंगार जी को जन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं जनवादी पार्टी मजदूर संघ के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद बुन्देलखण्ड आजाद सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद जी को जन जनवादी पार्टी का युवा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
आगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी ने बताया कि आगामी 02.10.2023 को जन जनवादी पार्टी के तत्वावधान में राज- दण्ड पदयात्रा – भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार की संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ संविधान एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए किसानों, मज़दूरों एवं वंचितों को न्याय दिलाने हेतु-बलिया से लखनऊ होते हुए किसान घाट, दिल्ली तक जायेगी।
प्रस्तावित यात्रा जाने माने किसान नेता एवं जन जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ० मनवीर सिंह तेवतिया एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरबल चौहान के नेतृत्व में चलेगी। इस दौरान यात्रा लखनऊ पहुंचने पर लखनऊ में एक महारैली होगी। उसके अगले दिन से फिर यात्रा जारी रहेगी, जिसका समापान किसान घाट, दिल्ली में होगा।
इस यात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ० संजय सिंह चौहान, प्रधान राष्ट्रीय महासचिव बी०डी० सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ० मनवीर सिंह तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव डॉ० रामनाथ चौहान, रा० कार्यकारिणी सदस्य रामफेर चौहान, राष्ट्रीय सचिव दल सिंगार, प्रदेश अध्यक्ष वीरवल चौहान, प्रदेश प्रमुख महासचिव सत्यकुमार चौहान, प्रदेश सचिव त्रिभुवन चौहान, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद आजाद, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दीप शिखा सिंह, महिला मोर्चा के प्रदेश सचिव शिवकुमारी चौहान (एडवोकेट-हाईकोर्ट इला०) के अलावा पार्टी के अन्य नेता हरीराम चौहान, रामचरन चौहान, चन्द्रशेखर चौहान, डॉ० उमेश चौहान, भरत चौहान, अशोक चौहान, रामदयाल चौहान, गोविन्द चौहान, रामसुमेर चौहान, राजेश चौहान, जयनारायण चौहान, सत्यदेव यादव, राम दुलार यादव, सुरेन्द्र सिंह चौहान आदि लोग शामिल रहेंगे।
