आज रायबरेली में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया। 🏏
इस अवसर पर श्री राहुल गांधी जी ने टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना, अनुशासन व टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि नेतृत्व, आत्मविश्वास और एकजुटता का भी पाठ पढ़ाता है।

कार्यक्रम में अमेठी सांसद श्री @KLSharmaINC जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
कांग्रेस पार्टी युवाओं की प्रतिभा, खेल और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
📍 राजीव गांधी स्टेडियम, रायबरेली

नेता विपक्ष लोकसभा एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने आज भुएमऊ गेस्ट हाउस, रायबरेली में सांसद विकास निधि के अंतर्गत क्षेत्र की जनता को समर्पित 31 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 8 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
