आज यूपी महोत्सव में कविता पाठ करके स्थापित कवियों की श्रेणी में अपने आप को खड़ा करने का प्रयास किया

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

आज यूपी महोत्सव में कविता पाठ करके स्थापित कवियों की श्रेणी में अपने आप को खड़ा करने का प्रयास किया इन कवियों, जोकि बहुत ही सराहनीय है। अजल फाउंडेशन संस्थापक सुनील कुमार मेहरोत्रा, सह संस्थापक कवि कुमार गौरव श्रीवास्तव, प्रमुख कवि दीपक कुमार, गोविंद यादव, शिखर शर्मा, ज्ञान प्रकाश, अकुल, सिराज श्रुति, अमरेंद्र, अर्चना सिंह।

 

यूपी महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथक नृत्य की प्रस्तुति अंकिता सिंह द्वारा की गई। अंकिता सिंह कई मंचों पर कथक नृत्य का प्रदर्शन करके अपनी एक अलग पहचान बना ली है। यूपी महोत्सव के मंच पर भी उनकी प्रस्तुति लाजवाब रही। सारंगी पृथ्वी मिश्रा थे तबला पर अभिनव ने पूरा ताल से ताल मिलाकर नृत्य को और खूबसूरत बना दिया।

 

सांस्कृतिक संध्या की अगली कड़ी में तरंगिणी डांस अकैडमी के होनहार कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। पवन द्वारा वह कृष्णा, अनुराधा का अलबेला सजन, पवन और अनुराधा का नाचे गिरधारी ने लंबे समय तक याद रखने वाली प्रस्तुति दी।

 

मंच पर आज आयुष श्रीवास्तव, प्रेरणा रावत, खुशी रस्तोगी विजय प्रजापति का जलवा जलवा का परफॉर्मेंस गुड नहीं गुडेस्ट रहा। संजय दीक्षित के द्वारा मोहे रंग दो ने अच्छी समा बांध दी।

 

स्टैंड अप कॉमेडियन अक्षत चतुर्वेदी ने कॉमेडी का वह जादू बिखेरा की दर्शकों द्वारा एक बार और, एक बार और कहा गया।

 

आज सबसे ज्यादा भीड़ इमरान भाई शाहजहांपुर वाले के झूलों पर दिखाई दी। ज्वाइंट व्हील, नाव झूला, ब्रेलडेंस, टावर खोला, रेंजर झूला, आदि पर सबने खूब मस्ती की।

 

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन.बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *