जनपद लखनऊ में भिक्षावृत्ति से शहर को मुक्त करने हेतु भिक्षावृति मुक्त लखनऊ अभियान विगत दो वर्षों से निरंतर अभियान संचालित है। जिसमें जिला प्रशासन की ओर से महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम एवं डूडा के कार्मिकों को सम्मिलित करते हुए शहर के मुख्य 19 चौराहा पर निगरानी करने हेतु 7 टास्क फोर्स का गठन करते हुए उनको निर्धारित चौराहा पर निगरानी करने हेतु ड्यूटी लगाई गई है। जिसके तहत वह प्रतिदिन शहर में भिक्षावृत्ति के उद्देश्य से आने वाले व्यक्ति महिला, पुरुष एवं बच्चों को भिक्षावृत्ति करने से रोकते हुए समझाकर उनको विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने एवं स्वालंबन की तरफ ले जाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 31.1.2026 को जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी व ए0सी0एम0-7 के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग की टीम, थाना गुडंबा के पुलिसकर्मीओ एवं नगर निगम के कार्मिकों के सहयोग से टेढ़ी पुलिया पुल के नीचे अस्थाई रूप से बसावट कर रह रहे व्यक्तियों को समझाकर वहां से हटाया गया और पुल के नीचे के स्थान को खाली कराया गया जिससे वह आसपास के क्षेत्र में जाकर भिक्षावृत्ति का कार्य न कर सके तथा टीम का लगातार प्रयास है कि हम भविष्य में लखनऊ जनपद को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने में सफल रहे।
