नई दिल्ली : दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर 9वीं बार एशिया कप की चैंपियन बन गई है. मुकाबले में भारत ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते 146 के स्कोर पर सिमट गई.
फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए बुमराह-अक्षर और वरुण ने 2-2 विकेट लिए, बाएं हाथ के गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर पाकिस्तान को सस्ते स्कोर में निपटाने का काम किया. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन फरहान ने बनाए. जबकि भारत के लिए तिलक वर्मा के नाबाद 69 रनों की विजय पारी खेली है.
भारत ने 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है. रिंकू सिंह के बल्ले से विनिंंग शॉट निकला. रिंकू ने एशिया कप में एक मात्र गेंद खेली और उसपर चौका जड़कर भारत को यादगार जीत दिला दी. तिलक वर्मा अर्धशतक के अलावा शिवम दुबे ने 22 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली.
भारत (प्लेइंग इलेवन) : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन) : साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.
