भव्य होगा रजत जयंती वर्ष का 15 दिवसीय उत्तरायणी कौथिग

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, जनवरी 13 पर्वतीय महापरिषद के (25 साल पूर्ण) रजय जयंती के शुभअवसर पर 15 दिवसीय उत्तरायणी कौथिग का भव्य आयोजन पं0 गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन बीरबल साहनी मार्ग, गोमती तट, लखनऊ में दिनांक 14 जनवरी से 28 जनवरी तक किया जा रहा है। पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेष चन्द्र जोषी ने बताया कि कौथिग का विधिवत् उद्घाटन 14 जनवरी को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा कई गणमान्य सांसद, मंत्री, विद्यायक, व्यवसायिक, समाजसेवी सहित कई गणमान्य अतिथियों का कौथिग में आगमन होगा। महासचिव महेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि मेले के उद्घाटन दिवस पर दोपहर 2 बजे रामलीला मैदान महानगर से विभिन्न झांकियों से सजे धजे रथों एवं बाजे गाजे के साथ झूमते लखनऊ के नीलमथा, तेलीबाग, कल्याणपुर, गोमती नगर, सरोजनी नगर, इन्दिरा नगर, राजाजीपुरम्, एल डी ए कालोनी कानपुर रोड, विकास नगर, कुर्मांचल नगर, सीतापुर रोड व विभिन्न क्षेत्रों से आए महिलाएं व पुरूष नाचते झूमते हुए भव्य शोभा यात्रा के रूप में कौथिग स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।

पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड का पौराणिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्व “उत्तरायणी कौथिग” गोमती तट पर किया जायेगा, जिसकी तैयारियां स्टाल, मंच का कार्य वृहत स्तर पर हो चुका है। मुख्य मंच में 10 फुट ऊँची 28 फुट लम्बी एल इ डी लगायी गयी है, मंच के दाएं और बाएं उत्तराखण्ड के घरों का सुन्दर छायाचित्र लगाया गया है जोकि देखने में वास्तविक सा जान पड़ता है। सम्पूर्ण मंच उत्तराखण्ड की झलक समेटे है। वहींे कौथिग में उत्तराखण्ड की मुख्य बाजारों के नाम से स्टालों को सुसज्जित किया गया है, जिसमें खाद्य पदार्थांे, ऊनी वस्त्रांे, हस्त षिल्प उत्त्राखण्ड की बाल मिठाई सहित कई वस्तुओं की भरमार रहेगी।

विगत वर्षों की भाँति पर्वतीय महापरिषद उत्तरायणी कौथिग के मंच से विषिष्ट सेवाओं हेतु पर्वत गौरव सम्मान, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली वीरता सम्मान, गौरा देवी महिला सम्मान, डॉ0 एम सी पन्त चिकित्सा सम्मान, ष्यामाचरण काला पत्रकारिता सम्मान, बी एम ष्षाह नाट्य कला सम्मान, श्री गोपाल उपाध्याय साहित्य सम्मान, श्री रणवीर सिंह बिष्ट कला सम्मान, श्री देबकी नन्दन पाण्डेय उद्घोषक सम्मान, श्री गोविन्द नयाल सामाजिक सेवा सम्मान, श्री दीवान सिंह डोलिया लोक कला सम्मान एवं युवा सम्मान प्रदान करेगी।

 

उत्तराखण्ड सहित विभिन्न प्रदेषों के सांस्कृतिक दलांे की प्रस्तुतियां मंच के माध्यम से दिखने को मिलेगी। जिसमें मुख्य रूप से उत्तराखण्ड का छोलिया नृत्य, नन्दा राजजात यात्रा, पारम्परिक झोड़े, छपेली गीत एवं नृत्य प्रदर्षित किए जाएंगे।

इस बार देवभूमि उत्तराखण्ड के देवी देवताओं के नाम पर देव भूमि गैलरी बनाई गई है, जिसमें उत्तराखण्ड के देवी देवताओं को स्थापित किया गया है।

कार्यक्रम स्थल पर कार्यालय कार्यो में मुख्य संयोजक टी एस मनराल, संयोजक के एन चन्दोला, अध्यक्ष गणेष चन्द जोषी, महासचिव महेन्द्र सिह रावत उपाध्यक्ष मोहन सिह बिष्ट मोना, जे पी डिमरी, ज्ञान पंत, के सी पंत, के एस रावत, गोपाल गौलाकोटी, भुवन पांडेय, के एन पाठक, शंकर पाण्डेय, रमेष उपाध्याय, के एन पाण्डेय, गोविन्द बोरा, महेन्द्र पंत, ख्याली सिह कडाकोटी, सुमन सिह रावत , गंगा भटट, सुमन मनराल, जानकी अधिकारी, पुष्कर नयाल, नारायण दत्त पाठक, माया भटट, मन्जु शर्मा, एम एस मेहता, गोविन्द पाठक, जी डी भटट, सहित पूरी टीम कार्य कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *