उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नवनिर्माण के नव वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परियोजना निदेशक डीआरडीए के संचालन में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में युवा कल्याण विभाग श्रम विभाग सेवायोजन विभाग कौशल विकास विभाग एवं खेल विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुकेश शर्मा सदस्य विधान परिषद जी रहें।
कार्यक्रम में सभी विभागों के द्वारा विगत 9 वर्षों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया एवं अपने-अपने विभाग के लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया। इसी क्रम में
युवा कल्याण विभाग की तरफ से लाभार्थियों को खेल प्रोत्साहन सामग्री खेल विभाग की तरफ से खिलाड़ियों को हॉकी किट कौशल विकास विभाग की तरफ से छात्रों को प्रमाण पत्र एवं श्रम विभाग की तरफ से लाभार्थियों को योजना धनराशि का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा जी के द्वारा सरकार के नव वर्ष के विभिन्न विकास कार्यों को बताया गया। साथ ही, कैसे भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, इस हेतु माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के विजन को भी सबके सामने रखा एवं सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर राज कुमार यादव डीपीएमयू श्री अनिल कुमार तिवारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, शिप्रा चतुर्वेदी सहायक श्रम आयुक्त, प्रज्ञा त्रिपाठी जिला रोजगार अधिकारी, विकास कुमार पाण्डेय प्रधानाचार्य मां कमला देवी आईटीआई,राजेश कुमार गौड़ उप क्रीड़ा अधिकारी लखनऊ एवं भारी संख्या में लाभार्थी व आमजन मानस उपस्थित रहा।
