नई दिल्ली : पाकिस्तान ने अपने देश में जिन आतंकवादी संगठनों को पाला पोसा अब वे ही उसकी सेना को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं. साथ ही इंटरनेशनल मंच पर उसके बड़े दोस्तों के सामने भी फजीहत करवा रहे हैं. यहां तक कि चीन को भी इन आतंकी दलों ने धमकाया है जबकि चीन ही वह देश है जो पाकिस्तान का सबसे बड़ा दोस्त बना रहता है.
पाकिस्तान बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA), तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को वित्तीय सहायता देता रहा लेकिन अब इसी बीएलए ने पाकिस्तान सेना की नाक में दम कर दिया है. बीएलए ने चीन को धमकी दी है कि वह चाहता है कि जिन्दा रहे तो बलूचिस्तान से बाहर निकल जाए.
🚨 Baloch Liberation Army issues another warning to China and Pakistan: "Withdraw from #Balochistan if you don't want to die". pic.twitter.com/VybebdIPSz
— Terror Alarm (@Terror_Alarm) August 26, 2024
बता दें कि इस बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ चला रखा है जिससे पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. इन हमलों में 37 लोगों की मौत हो गई बताई जा रही है.
माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर बीएलए के लोगो के साथ बलूचिस्तान के इस आतंकवादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नकाबपोश धमका रहा है. बीएलए का कमांडर इस वीडियो में कह रहा है कि बलूचिस्तान की जमीन सिर्फ और सिर्फ उनकी है. चीन और पाकिस्तान इस धरती पर और अधिक रुकेंगे तो नुकसान में रहेंगे. ऐसे में अगर चीन और पाकिस्तान के लोग मरना नहीं चाहते तो बलूचिस्तान छोड़कर चले जाएं.
चीन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में इन आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है. चीन सरकार ने पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी प्रयासों के लिए निरंतर समर्थन का वादा किया है. पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में साफ था कि पाकिस्तान में आतंकवादियों को सुरक्षाकर्मियों से ज्यादा सैलरी मिल रही है और खुद पाक सरकार खदानों की सुरक्षा के लिए इन आतंकवादियों को हफ्ता दे रही है.
