T20 world cup-Final : तीसरी बार टी20 विश्व विजेता बनी टीम इंडिया, एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा

स्पोर्ट्स

अहमदाबाद : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया है. दोनों टीमों के यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. लिहाजा पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड को 255 रन बनाए.जवाब में न्यूजीलैंड टीम 159 के स्कोर पर ही ढेर हो गई.

आज खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन अर्धशतक जमाए. इसके साथ ही शिवम दुबे की आतिशी 26 रनों की तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 255 तक ले गए. ओपनिंग करने आए अभिषेक 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सैमसन का तूफान जारी रहा. ईशान ने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए. सैमसन की पारी में 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

एक समय संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि भारत 270 रन के पार पहुंच जाएगा, लेकिन 16वां ओवर लेकर आए नीशम ने तीन विकेट लेकर भारत की रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. उन्होंने संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और सूर्यकुमार यादव (0) के बड़े विकेट चटकाए.

तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता भारत भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है. साथ ही पहली बार कोई मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई है.

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *