टीवी के सबसे पसंदीदा और लंबे चलने वाले शोज में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कुछ समय से गलत कारणों से सुर्खियों में है। कई पुराने कलाकारों के शो छोड़ने के बाद और उनके द्वारा निर्माताओं पर लगाए गए आरोपों के चलते इस शो ने अपनी लोकप्रियता में बड़ी गिरावट देखी है। सितारों द्वारा लगाए गए आरोपों से दर्शकों का इसमें इंट्रेस्ट कम हो गया है। शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर कई एक्टर्स ने सेक्सुअल और मेंटल हैरेसमेंट के आरोप भी लगाए हैं।
अब यह शो फिर से चर्चाओं में आ गया है इसका कारण है निर्माताओं द्वारा शो में दयाबेन के लौटने का संकेत देना। शो में दयाबेन के भाई सुंदर इन दिनों सबको यह खबर दे रहे हैं कि दयाबेन इस साल नवरात्रि और दिवाली पर वापस मुंबई लौट रही हैं। इस घोषणा के बाद से प्रशंसक इस शो की चर्चा करने लगे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दयाबेन का रोल करने के लिए एक्ट्रेस दिशा वकानी ही शो में वापस आती हैं या फिर मेकर्स इस रोल में किसी नई एक्ट्रेस को इंट्रोड्यूस करेंगे। लेटेस्ट एपिसोड में दया के भाई सुंदर ने उनके कमबैक की हिंट दी है।
शो के लेटेस्ट एपिसोड में जेठालाल ने दया के छोटे भाई सुंदर से पूछा कि वो अहमदाबाद से घर (गोकुलधाम सोसायटी) कब लौट रही हैं। इस पर सुंदर ने सबको बताया कि दयाबेन इस साल नवरात्रि या दिवाली पर लौटेंगी। इस अनाउंसमेंट के बाद शो के फैंस सोशल मीडिया पर काफी एक्साइटेड नजर आए। फैंस की मांग है कि मेकर्स शो में दयाबेन के रोल में एक्ट्रेस दिशा वकानी को ही लेकर आएं।
वहीं कुछ फैंस का कहना है कि अगर दयाबेन के किरदार में किसी नई एक्ट्रेस को इंट्रोड्यूस किया जाएगा तो वो यह शो देखना छोड़ देंगे। दयाबेन ने 2017 में इस शो से ब्रेक लिया था जिसके बाद वो कभी वापस नहीं आईं। दिशा वकानी इस शो में शुरुआत से ही दयाबेन का किरदार निभा रही थीं। 2017 में वो मैटरनिटी ब्रेक पर गई और फिर कभी वापस नहीं आईं।
फैंस और शो के मेकर्स पिछले 6 साल से उनके कमबैक के इंतजार में हैं। इससे पहले एक इंटरव्यू में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा था कि वो दिशा के शो पर लौटने का का कई साल से इंतजार कर रहे हैं। अब उन्होंने दयाबेन के किरदार के लिए नई एक्ट्रेस को खोजना शुरू कर दिया है। उनकी जगह किसी नई एक्ट्रेस को कास्ट करना आसान नहीं होगा पर मैं कोशिश कर रहा हूं।’
