सिद्धार्थ नगर l उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष सुफियान अख्तर पर मंगलवार को हुए जानलेवा हमले की घटना से शिक्षकों में रोष व्याप्त है lशिक्षकों ने गुरुवार को डुमरियागंज और टिकरिया में बैठक कर घटना पर विरोध जताया और परिजनों से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो प्रदेश नेतृत्व के अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया जाएगाl
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी रवि शुक्ल,आशाराम यादव,धन्नजय पाठक,रामनरेश यादव,संतप्रसाद निषाद,जितेन्द्र शुक्ल, रामकिशोर, विश्वनाथ यादव,प्रदीप मौर्य, बालगोविंद, आदि मौजूद रहेlइसी क्रम में मदरसा शिक्षक सुफियान अख्तर नदवी के ऊपर हुए प्राणघातक हमला घटना की मदरसा के शिक्षकों ने बुधवार को टिकरिया में बैठक कर कड़ी निंदा की और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कीl
बैठक में अब्दुर्रहमान प्रधानाचार्य मदरसा अरबिया मिफ्ताहुल उलूम टिकरिया,अनीस अहमद प्रधानाचार्य मजहरुल उलूम औसंकुइयाँ, मुफ्ती निज़ामुद्दीन नूरी प्रधानाचार्य बांसी, अतिउल्लाह खान अध्यक्ष मदरसा शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर, अब्दुज़्ज़ाहिर, अब्दुल वकील ,अब्दुल मोगीस,इक़बाल अहमद, शकील अहमद, अब्दुल अहद मौजूद रहेl
