सुभासपा की महिला सभा की प्रदेश महासचिव की घर में घुसकर हत्या, गले पर मिला कटे का निशान

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

संतकबीर नगर : यूपी के संतकबीर नगर में बीते दिन सुभासपा के महिला सभा की प्रदेश महासचिव की हत्या दिनदहाड़े हत्या कर देने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा अज्ञात हमलावरों ने सुहेलदेव समाज पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते परिवार में कोहराम मच गया. पूरा मामला खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के डीघा बाईपास का है. जहां नंदनी राजभर अपने घर के कमरे में बिस्तर के नीचे जमीन पर लहूलुहान पड़ी मिली. उनके गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे. नंदनी राजभर सुहेलदेव समाज पार्टी में प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत थी.

पड़ोसियों के मुताबिक तीन से चार बजे के बीच में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. हत्या करने के आरोपियों ने शव को जमीन पर छोड़कर भाग निकले. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में ले लिया. घरवालों ने बताया कि कुछ दिनों से नंदिनी को धमकी मिली रही थी. इससे वह तनाव में थी. धमकी कौन दे रहा था यह बात घरवालों ने नहीं बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *