सैटमैक्स पर अब नहीं दिखाई जाएगी सूर्यवंशम, गोल्ड माइन ने खरीदे अधिकार

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों और खास उन लोगों के लिए एक दुखद समाचार यह है कि अमिताभ बच्चन की पिछले 23 सालों से लगातार टीवी चैनल सैट मैक्स पर दिखाई जा रही फिल्म सूर्यवंशम अब इस चैनल पर नहीं दिखाई देगी। एक वक्त बॉक्स ऑफिस पर असफल करार दे दी गई इस फिल्म ने सैट मैक्स पर इतनी ज्यादा लोकप्रियता अर्जित की थी कि सैट मैक्स का नाम ही इस फिल्म के साथ जोड़ दिया गया। अमिताभ बच्चन की बहुत सी फिल्में लोगों ने देखी हैं लेकिन टीवी के जमाने में शायद ही ऐसा कोई होगा जिसने सूर्यवंशम नहीं देखी होगी। मूवी चैनल सेट मैक्स के पास सूर्यवशंम के सैटलाइट राइट्स थे और इस चैनल ने फिल्म को इतना दिखाया कि सूर्यवंशम से सेट मैक्स का नाम भी जुड़ गया। इस पर खूब मीम्स भी बनाए गए। लेकिन लगता है कि अब यह रिश्ता खत्म होने वाला है और अब आप टीवी पर सेट मैक्स चैनल पर सूर्यवंशम नहीं देख पाएंगे।

भले ही बार-बार सूर्यवंशम दिखाए जाने के लिए सेट मैक्स चैनल की आचोलना की जाती रही हो लेकिन इस फिल्म ने चैनल को गजब की टीआरपी भी दी है। 23 साल पुरानी इस मवी को अब शायद आप सेट मैक्स पर अगले साल से नहीं देख पाएंगे। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो अब यह फिल्म सेट मैक्स चैनल पर शायद अगले साल से नहीं दिखाई देगी। इस फिल्म के राइट्स अब सेट मैक्स के पास नहीं रहे हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अब सूर्यवंशम के राइट्स गोल्डमाइन टेलीफिल्म्स ने खरीद लिए हैं। वैसे तो सोशल मीडिया में इस फिल्म का बहुत मजाक उड़ाया गया है, उस पर अनेक प्रकार के मीम्स बनाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद क्या आप जानते हैं इस फिल्म ने पिछले डेढ़ साल में 31 करोड़ से ज्यादा व्यूज पाए हैं जो लगातार बढ़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि गोल्डमाइंस के मनीष शाह अब इस फिल्म को अपने चैनल डिंचैक बॉलीवुड पर चलाने की प्लानिंग कर रहे हैं। मनीष ने बताया है कि सोनी एंटरटेमेंट टेलीविजन के पास सूर्यवंशम के सैटलाइट राइट्स केवल 2024 तक ही हैं। जैसे ही यह खत्म होते हैं मनीष अपने चैनल पर इस फिल्म को चलाना शुरू कर देंगे। मनीष ने यह भी कहा है कि अब वे इस फिल्म के राइट्स सेट मैक्स को नहीं बेचने वाले हैं।

गौरतलब है कि 23 वर्ष पूर्व प्रदर्शित हुई सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन ने दोहरी भूमिका निभाई थी। इससे पहले वे डॉन, महान, द ग्रेट गैम्बलर, सत्ते पे सत्ता में दोहरी व तिहरी भूमिका अदा कर चुके थे। उनके साथ फिल्म में सौंदर्या, जयसुधा, अनुपम खेर, कादर खान, शिवाजी साटम, बिंदू और मुकेश ऋषि मुख्य भूमिकाओं में थे। सौंदर्या ने इस फिल्म ने बॉलीवुड डेब्ूय किया था। फिल्म में अमिताभ के दोनों किरदारों की पत्नियों की भूमिका में सौंदर्या और जयसुधा नजर आईं थी। इन दोनों के लिए अभिनेत्री रेखा ने हिंदी में अपनी आवाज दी थी। उस वक्त कहा गया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी, हालांकि इसने अपनी लागत निकालने के साथ-साथ कुछ मुनाफा भी कमाया था, लेकिन यह बहुत लोकप्रिय हुई।

वर्तमान में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जा रही है। इस प्लेटफार्म भी दर्शक इसे बड़े चाव से देखना पसन्द करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *