इफ्तार पार्टी में पहुंची शूरा, भीड़ देख डरी तो अरबाज ने पकड़ा हाथ, फिर जाने क्या हुआ ?

मनोरंजन

नई दिल्ली : रमजान का पाक महीना चल रहा है. रोजों के साथ इफ्तार पार्टी के लिए लोग एक दूसरे के घर जा रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स भी इफ्तार पार्टी में शामिल हो रहे हैं. अरबाज खान हाल ही में अपनी दूसरी बेगम शूरा खान के साथ मुंबई में एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. पार्टी में दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे, लेकिन इफ्तार से वापस आने के बाद जो हुआ, उसने शूरा के माथे पर शिकन ला दी. डरी सहमी शूरा को देख पति अरबाज खान ने हाथ थामा और फिर जो हुआ, उसकी चर्चाए अब खूब हो रही हैं.

अरबाज खान और शूरा खान इन दिनों बॉलीवुड के वो कपल हैं, जिनके बारे में लोग खूब बातें कर रहे हैं. अरबाज खान ने पिछले साल 24 दिसंबर को शूरा खान से शादी की. अरबाज और उनसे 23 साल छोटी बेगम शूरा हाल ही में मुंबई में एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं, यहां तक सब ठीक था, लेकिन इस पार्टी के बाद जो हुआ, उसे शूरा शायद ही कभी भूल पाएंगी. ऐसा क्या हुआ चलिए आपको बताते हैं…

दरअसल, मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर एक इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें अरबाज खान, शूरा खान के अलावा रवीना टंडन और रिद्धिमा पंडित जैसे सितारों को भी न्यौता गया था. सभी वहां पहुंचे और एक साथ इफ्तार किया और रोजा खोला.

इस दौरान शूरा और अरबाज दोनों एक साथ दिखे, पहले अरबाज अपनी बीवी का जूठा खाते नजर आए फिर शूरा शौहर का प्यार से चेहरा साफ करती नजर आईं. यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन इफ्तार के बाद जैसे दोनों बाहर निकले, चारों तरफ से भीड़ ने उन्हें घेर लिया. अपने चारों तरफ लोगों को हुजूम देख शूरा डरी सहमी से नजर आईं.

हालांकि, भीड़ के देख अरबाज ने शूरा के हाथ थामे रखा और केयरिंग हस्बैंड की तरह अपनी वाइफ को प्रोटेक्ट करने लगे. उन्होंने शूरा को न सिर्फ भीड़ से बताया बल्कि उन्हें बचाते हुए कार तक भी पहुंचाया. अरबाज की ये अदा लोगों को काफी पसंद आ रही है. पत्नी की ध्यान रखने पर अरबाज की फैंस तारीफ कर रहे हैं. लोगों ने उन्हें परफेक्ट और केयरिंग हसबैंड का टैग दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *