्री श्री राधारमण बिहारी (इस्कॉन) मन्दिर सुशान्त गोल्फसिटी शहीदपथ लखनऊ में 26 अगस्त 2024 दिन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव दोपहर 12 बजे रात्रि 12 बजे तक दूध, दही, घी, शहद व 1008 तीर्थो के जल से श्री राधाकृष्ण का महाअभिषेक मन्दिरहाल के बाहर पंडाल में होगा व सांस्कृतिक कार्यक्रम ,
पद्मश्री मालिनी अवस्थी जी द्वारा, नाटक ,सामुहिक नृत्य, श्रीकृष्ण लीला आदि
शाम 6:30 से रात्रि 12:30 बजे तक पण्डाल मन्दिर में होंगें। हमारे सभी सम्मानित संस्थापक सदस्य, आजीवन सदस्य, विशिष्ट अतिथि व अभिषेक सेवा करने वाले भक्तो की पार्किंग व मन्दिर में प्रवेश गेट न.-1 से होगा।
27 अगस्त 2024 दिन मंगलवार नन्दउत्सव व श्रील प्रभुपाद जी व्यासपूजा को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक श्रील प्रभुपाद जी का अभिषेक, पुष्पांजलि, हरि नामसंकीर्तन ,कथा , दही हांडी व भोजन प्रसाद (भण्डारा) में आप सब परिवार व इष्टमित्रों सहित सादर आमंत्रित है।
विशेष सूचना-असुविधा से बचने के लिए सभी फाउंडर मेम्बर, लाइफ मेम्बर व अभिषेक सेवा लेने वाले भक्तो से अनुरोध है कि वो अपना लाइफ मेंबरशिप कार्ड व अभिषेक सेवा कूपन साथ लाये।*आप सब का प्रवेश गेट न.1 से होगा।पार्किंग भी गेट न.1 से होगी
