भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अमरनाथ अग्रवाल जी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है, अपने शोक सन्देश में श्री अजय राय ने कहा कि श्री अमरनाथ अग्रवाल का निधन पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। वे ना सिर्फ एक बेहतर वक्ता थे बल्कि पार्टी एक बहुत समर्पित और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता भी थे ।
ज्ञात हो कि श्री अमरनाथ अग्रवाल जी बीते दो महीने से अस्वस्थ चल रहे थे और वह मेदांता गुरुग्राम में एक महीने से भर्ती थे ।
शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने कहा है कि श्री अमरनाथ अग्रवाल जी की दुखद मृत्यु से पूरा कांग्रेस परिवार स्तब्ध और आहत है। श्री राय ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करेंगे की श्री अग्रवाल को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस असीम दुख को सहने का साहस दें।
श्री अमरनाथ अग्रवाल जी के निधन पर कांग्रेस नेता द्विजेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र मदान, प्रमोद सिंह, अंशू अवस्थी, मुकेश सिंह चौहान, डॉक्टर RP त्रिपाठी, सिद्धि श्री, बबलू पांडे बस्ती, विजय कुमार सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दुःख व्यक्त किया है ।
