पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों ने 11 आतंकवादी को किया ढेर

विदेश

पेशावर : पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में 11 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की मीडिया शाखा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर ये अभियान (आईबीओ) बृहस्पतिवार को अंजाम दिए गए, जिनमें ‘फितना अल ख्वारिज’ से जुड़े आतंकवादी मारे गए।

‘फितना अल ख्वारिज’ शब्द का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों के लिए किया जाता है।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, सुरक्षा बलों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक अभियान चलाया, जहां भीषण गोलीबारी के बाद छह आतंकवादी मारे गए।

इसके अलावा, कुर्रम जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिए गए एक अन्य अभियान में पांच आतंकवादी ढेर किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *