लखनऊ: नगर निकाय चुनाव नजदीक आते ही चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के मकसद से सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित नायक ने पुलिस टीम के साथ मिलकर चलाया सघन तलाशी अभियान पुलिस टीम में शामिल एसआई जितेंद्र कुमार वर्मा हेड कांस्टेबल भुनेश्वर सिंह कांस्टेबल रंजीत पटेल महिला कांस्टेबल ममता रानी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर आने जाने वाले सभी बहनों की तलाशी शुरू की
नगर निकाय चुनाव नजदीक आते ही प्रशासन ने कमर कस ली है जिसे देखते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपनी टीम के साथ कृष्णा नगर के विजयनगर इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जिसके तहत उन्होंने आने जाने वाले सभी वाहनों को बड़ी ही प्रमुखता से चेक किया चुनाव प्रक्रिया को किसी भी तरीके से प्रभावित ना किया जाए इसके तहत प्रशासन ने कमर कस ली है और इसे देखते हुए मजिस्ट्रेट की टीम जगह-जगह पर सघन तलाशी अभियान चला रही है
