बिहार में स्कार्पियो पलटी, 3 लोगों की मौत

बिहार राज्य

गया। बिहार के गया और नालंदा जिले की सीमा पर सोमवार को तड़के एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि मृतक सभी राजगीर मेले में मलमास महीना में स्नान करने जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, बताया जाता है कि नालंदा, गया जिले की सीमा पर हरसिंगार गांव के समीप एक स्कर्पियो के सड़क के किनारे पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग एकंगरसराय के रहने वाले हैं जो मलमास महीने में राजगीर स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान हरसिंगार गांव के समीप चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे जाकर पलट गई।

इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है।

इस दुर्घटना में वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हुई है, हालांकि बताया जा रहा है कि सभी एकंगरसराय के रहने वाले थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *