भारत हस्तशिल्प महोत्सव में संजय श्रीवास्तव ने अपनी गायकी से बांधा समां

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजितभारत हस्तशिल्प महोत्सव 2025 अपनी विशेष ख्याति के लिए सदैव मशहूर रहा है इस बार अंतरराष्ट्रीय छवि के अनुसार महोत्सव में बेहतरीन झूलो के साथ खाने पीने के स्टॉल बर्गर, पिज़्ज़ा ,चाऊमीन, टिक्की ,बताशा, अनेक स्वादिष्ट व्यंजन आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। खरीदारी के लिए कारपेट फर्नीचर क्रोकरी के साथ सैकड़ो दुकान महोत्सव की शोभा को बढ़ा रही है। मंगलवार शाम आयोजित सांस्कृतिक संध्या में आरोही एंटरटेनमेंट के बैनर तले संजय श्रीवास्तव ने अपनी मधुर और बहुमुखी गायकी से पूरे माहौल को सुरों से भर दिया। मुकेश, कुमार सानू और किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक देर तक तालियाँ बजाते रहे।

कार्यक्रम में अर्चना, कोमल, शेखर, गुद्दू बंसल, विनय वर्मा ने भी अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से महफिल में रंग भरा। वहीं डांस परफॉर्मेंस में कनक कुमारी ,शुभम ने आकर्षक नृत्य से दर्शकों को प्रभावित किया।

मनोरंजन के विशेष आकर्षण के रूप में जयप्रकाश तिवारी उर्फ
जूनियर राजू श्रीवास्तव ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों और मिमिक्री से सबको खूब हँसाया।

सुर, संगीत और मनोरंजन के इस बेहतरीन संगम में उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना की सभी कलाकारों को संस्कृत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया पाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया मीडिया से प्रेमचंद श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *