दक्षिण में पैठ जमाने को तैयार संजय दत्त, थलापति विजय से होंगे दो-दो हाथ

मनोरंजन

हिन्दी सिनेमा में नायक और खलनायक के रूप में अपना अलग मुकाम बना चुके संजय दत्त इन दिनों दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने कदम जमाने में लगे हुए हैं। कुछ समय पूर्व वे कन्नड भाषा में बनी और हिन्दी में डब होकर प्रदर्शित हुई अभिनेता यश की केजीएफ-2 में खलनायक के रूप में नजर आए संजय को अब दक्षिण के ही ख्यातनाम निर्देशक लोकेश कनकराज ने अपनी आगामी थलापति विजय स्टारर थ्रिलर फिल्म में खलनायक के लिए साइन किया है। लोकेश कनकराज की पिछली प्रदर्शित दोनों फिल्में—मास्टर और विक्रम—बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही हैं। हालांकि, अभी तक लोकेश कनकराज की फिल्म का नाम सामने नहीं आया है।

गैंगस्टर के अवतार में नजर आएंगे संजय
पिंकविला की रिपोट्र्स की माने तो इस फिल्म में संजय दत्त गैंगस्टर के अवतार में नजर आएंगे। दरअसल लोकेश कनगराज की यह फिल्म गैंगस्टर बेस्ड एक्शन थ्रिलर थीम पर आधारित है। यही वजह है स्क्रिप्ट में मल्टीपल विलेन्स कीं जरूरत है। ऐसे में विलन के रोल में संजय दत्त से बेहतर कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। सोर्सेस की मानें तो लोकेश कुछ समय से संजय दत्त से रोल से जुड़ी बातचीत कर रहे थे। आखिरकार उन्होंने 10 करोड़ रुपए की फीस देकर संजय दत्त को फाइनल कर दिया है। फिल्म में विजय और संजय दत्त को एक साथ देखना रोमांचक होगा।

बीते समय में लोकेश कनगराज हिंदी भाषी बेल्ट में काफी सक्सेसफुल साबित हुए हैं। उनकी फिल्म विक्रम को नॉर्थ इंडियन बेल्ट में काफी पसंद किया गया। इस सक्सेस को देखते हुए लोकेश साउथ सुपरस्टार विजय के साथ बड़ी फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं। यही वजह है कि यह फिल्म पैन इंडिया होगी और इसमें अच्छा-खासा बजट खर्च किया जाएगा। खबरें तो यह भी हैं फिल्म में साउथ एक्टर पृथ्वीराज निगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे।

बॉलीवुड के गलियारों में बहती हवाओं की माने तो इस साल अक्टूबर या नवंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। वहीं अगले साल फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 2023 में थलपति की दूसरी फिल्म होगी। बता दें कि अगले साल जनवरी में थलपति विजय फिल्म विजय आफ्टर वरीसू में भी नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *