बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का आज 57वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। 57वें जन्मदिन पर सलमान खान ने एक शानदार पार्टी का भी आयोजन किया, जिसमें शाहरुख खान, तब्बू, जेनेलिया डिसूजा, कार्तिक आर्यन और रितेश देशमुख सहित बॉलीवु के कई नामी-गिरामी सितारे पहुंचे। इस महफिल का सबसे ज्यादा आकर्षण सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रही 62 वर्षीय संगीता बिजलानी रही, जो कभी क्रिकेटर अजहरूद्दीन की शरीक-ए-हयात थीं। संगीत बिजलानी पर्पल कलर के वनपीस में सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं।
संगीता बिजलानी की उम्र 62 वर्ष हो चुकी है। लेकिन उनके ग्लैमरस लुक और अंदाज को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। उनके इस ग्लैमरस अंदाज ने पार्टी की भी रौनक बढ़ा दी। सलमान खान और संगीता बिजलानी बर्थडे पार्टी के बाहर साथ में पोज भी देते नजर आए। फोटोज में दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक रही। सलमान खान और संगीता बिजलानी की बॉन्डिंग ऐसी है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। कई बार संगीता भी सलमान खान की तारीफ करती नजर आई हैं। सलमान खान अपनी पार्टी को छोडक़र संगीता बिजलानी को बाहर तक छोडऩे आए। उन्होंने गले लगाकर खास दोस्त को बड़े ही प्यार से विदा किया।
सलमान खान ने संगीता बिजलानी को कैमरे के सामने किस भी किया। उनकी ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गईं। सलमान खान और संगीता बिजलानी कम से कम 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। दोनों की मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए हुई थी और 1986 में उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।
सलमान खान और संगीता बिजलानी 1994 में शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे। यहां तक कि दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन ऐन मौके पर सलमान शादी से पीछे हट गए थे।
मीडिया के मुताबिक, सलमान खान ने संगीता बिजलानी को धोखा दिया था। बताया जाता है कि संगीता ने सलमान को रंगे हाथों पकड़ लिया था और इसके बाद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।
