अमिताभ और अभिषेक बच्चन को सलमान खान ने लगाया गले, फोटो व वीडियो वायरल

मनोरंजन

प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने गुरुवार (21 दिसंबर) को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने चार चांद लगाए। वहां सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के पति एक्टर अभिषेक बच्चन को गले लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बर्थडे पार्टी में सलमान स्टेज पर कई सितारों से मुलाकात कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने सभी स्टार्स से हाथ मिलाया। सलमान ने इसके बाद सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन से भी मुलाकात की। फिर जैसे ही वहां अभिषेक को देखा तो उन्हें गले लगा लिया। विरल भयानी की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को देख फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये क्या हुआ”। एक ने लिखा, “ये तो फिल्म धड़कन का सीन लग रहा है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐश्वर्या रॉय आ जाती तो अच्छा होता।” सलमान व अभिषेक ने बिना किसी मनमुटाव के एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया।

एक अन्य क्लिप में दोनों को बातचीत में व्यस्त देखा गया, जिससे पता चलता है कि वे एक-दूसरे की कंपनी में बेहद नॉर्मल महसूस करते हैं। उल्लेखनीय है कि सलमान और ऐश्वर्या ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म में साथ काम किया था और तब से ही उनके अफेयर की खबरें चल पड़ी थीं। हालांकि बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ शादी कर ली।

उनके 12 साल की बेटी आराध्या है। इन दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में कुछ गड़बड़ चल रही है। यहां तक कि यह भी कहा गया कि ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार का घर छोड़ दिया और वह आराध्या के साथ मायके में शिफ्ट हो चुकी हैं। हालांकि इस बीच दोनों आराध्या के स्कूल फंक्शन में एक साथ नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *