एस. आर. ग्लोबल स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘उड़ान–2025’ का भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, 04 नवम्बर 2025: एस. आर. ग्लोबल स्कूल, बक्शी का तालाब, लखनऊ में वार्षिकोत्सव ‘उड़ान–2025’ का भव्य एवं सफल आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में रंगारंग प्रस्तुतियों, देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे —

श्री धर्मपाल सिंह (संगठन मंत्री, भाजपा),श्री संजय राय जी (प्रदेश मंत्री),मयंकेश्वर शरण सिंह (राज्यमंत्री, संसदीय कार्य),कुँवर मानवेंद्र सिंह (सभापति, विधान परिषद्),राकेश राठौर “गुरु” (राज्यमंत्री, नगर विकास),

इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में अनेक माननीय मंत्रीगण, उत्तर प्रदेश विधान सभा एवं विधान परिषद् के सदस्यगण, जनपद सीतापुर एवं लखनऊ के जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिकअधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा अनेक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

विद्यालय के चेयरमैन एवं माननीय सदस्य विधान परिषद् श्री पवन सिंह चौहान ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि तथा समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ अर्पित कर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सर्वांगीण प्रगति ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है।

मुख्य अतिथि श्री धर्मपाल सिंह ने एस. आर. ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के प्रयासों की सराहना करते हुए चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान के नेतृत्व और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय के गौरवपूर्ण दस वर्षों की पूर्णता पर विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “एस. आर. ग्लोबल स्कूल अपने सतत प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहेगा।”

विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंच पर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। प्री-प्राइमरी से लेकर के.जी. वर्ग तक के बच्चों ने ‘Barbie’, ‘Mahadev’ तथा ‘Chair and Umbrella’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा कश्मीरी डांस, फ्लेमिंगो डांस तथा महाराणा प्रताप पर आधारित नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा चारों युगों पर आधारित नृत्य-नाटिका ‘युग’, जिसमें सतयुग से कलियुग तक की प्रमुख घटनाओं को नृत्य के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित देशभक्ति नृत्य-नाटिका ने देशप्रेम का भाव जागृत किया, वहीं हॉरर डांस की प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।लगभग 30,000 गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में विद्यालय का पूरा परिसर अनुशासन और उत्साह से सराबोर था।

एस. आर. ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री पीयूष सिंह चौहान एवं श्रीमती सुष्मिता सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में तैयार सम्पूर्ण कार्यक्रम एवं व्यवस्थाएँ सभी की सराहना का केंद्र बनीं। श्री पीयूष सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संपूर्ण विद्यालय परिवार को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *