एस. पी. थेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

एस. पी. थेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ, लाटूश रोड स्थित भास्कर कॉम्प्लेक्स नियर होटल एस पी इंटरनेशनल में एस. पी. थेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के न्यूरोलॉजी विभाग के निदेशक वरिष्ठ डॉक्टर रतीश जुयाल ने रिबन काटकर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर दिल्ली से आए हुए वरिष्ठ इंटीग्रेटेड थेरेपिस्ट डॉ० राकेश अस्थाना ने थेरेपीज के संबंध में बताया कि इन थेरेपी के माध्यम शरीर को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है। हिंदू महिला सेवा समिति की ओर से इस थेरेपी सेंटर की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अखिलेश भरद्वाज, योग शिक्षक सुधीर तिवारी, फिजियोथेरेपिस्ट अनुज, रीता सोनी, नंदिनी गुप्ता, विशाखा गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण मिश्रा, रोहित गुप्ता, पत्रकार आशीष तिवारी, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदू महिला सेवा समिति की अध्यक्ष आयुषी गुप्ता, संयोजक अनीता गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, एवं कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता तथा इसके साथ ही कई पत्रकार, अधिवक्ता, वरिष्ठ समाजसेवी लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि ने कहा जो भी संभव होगा हम इस संस्था की मदद करेंगे। राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार ने बताया कि इस थेरेपी सेंटर में इंटीग्रेटेड थेरेपी, नेचुरोपैथी व 3H हेल्थ केयर के माध्यम से लोगों को फिट व स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि गरीब लोगों को निःशुल्क थेरेपी की जाएगी, तथा यह भी बताया कि हिंदू महिला सेवा समिति द्वारा इस थेरेपी सेंटर के माध्यम से महिलाओं को रोजगार भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *