अभी नहीं खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग, जेलेंस्की के प्लान को झटका, अमेरिका भी हैरान

विदेश

नई दिल्ली : यूक्रेन और रूस युद्ध को लगभग ढाई साल हो गए हैं और दोनों देशों के बीच ये जंग जारी है. दोनों देशों के बीच ये जंग कब खत्म होगी अभी इस बारे में कुछ कह पाना बहुत मुश्किल है. लेकिन अभी ये साफ़ है कि यूक्रेन और रूस के बीच ये जंग अभी लंबे समय तक होने वाला है.

बता दें कि दुनिया यूक्रेन और रूस की जंग खत्म कराने में जुटी है. खुद जेलेंस्की चाहते हैं कि बातचीत से युद्ध का अंत हो. लेकिन ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है. जेलेंस्की के पास भले ही युद्ध खत्म करने का प्लान हो, मगर उनके प्लान पर रूस पानी फेरने को बेताब है.

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के युद्ध खत्म करने के प्लान को क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति पुतिन का कार्यालय) ने बकवास बताया है. पुतिन के दफ्तर ने साफ कह दिया है कि रूस यह लड़ाई अभी जारी रखेगा. बता दें कि फरवरी 2022 से ही रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है.

रूस ने अब जब जेलेंस्की के प्लान को बकवास बताकर खारिज कर दिया है. ऐसे में यह अमेरिका के लिए भी किसी बड़े झटके से कम नहीं है. खुद जेलेंस्की ने कहा था कि रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास एक प्लान है. जेलेंस्की, यह प्लान वह जो बाइडन, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप से शेयर करने वाले थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *