रूस ने यूक्रेन के दो शहरों में किया सीजफायर का ऐलान, नागरिकों के सुरक्षित निकलने तक हमला नहीं

टॉप न्यूज़ विदेश

नई दिल्ली। रूस में जारी युद्ध के बीच मानवीय गलियारों के जरिए नागरिकों को निकालने में मदद के लिए शनिवार से यूक्रेन में रूसी सेना संघर्ष विराम का पालन करेगी। मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष विराम सुबह 10 बजे (लगभग 1.30 बजे आईएसटी) से शुरू होगा।

यूक्रेनी पक्ष द्वारा इसे लेकर सहमति व्यक्त की गई थी, मानवीय गलियारे दक्षिण यूक्रेन में मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों को बाहर निकलने की अनुमति देंगे। मंत्रालय ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि युद्धविराम कितने समय तक चलेगा।

गुरुवार को अपने दूसरे दौर की शांति वार्ता के दौरान, रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों ने नागरिकों के बाहर निकलने के लिए मानवीय गलियारों की स्थापना और निकासी मार्गो के साथ शत्रुता को अस्थायी रूप से समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की।

–आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *