रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी का तेरहवां सीजन जल्द ही टीवी पर दे रहा हैं दस्तक

मनोरंजन

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का तेरहवां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो के आने से पहले ही इसको लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं।

अब तक ‘खतरों के खिलाड़ी 13′ शो के लिए कई टीवी स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है। वहीं, कई नाम को लेकर अभी तक चर्चा बनी हुई है तो कई ने शो का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया है। आइए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स के नामों पर जिन्होंने शो को लात मारी है।

एमसी स्टेन

‘बिग बॉस 16’ विनर एमसी स्टैन शो जीतने के बाद काफी चर्चा में आ गए हैं। एमसी को शो जीतने के बाद अपने नए गानों और स्टेज शोज को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्हें हाल ही में रोहित शेट्टी का शो ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

उर्फी जावेद

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को लेकर भी खबरें सामने आईं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उर्फी ने भी कई बार पपराजी के सामने यह कहा है कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी 13 में नहीं जाएंगी, क्योंकि अब उन्हें फैशन की लाइन में ही आगे बढ़ना है।

उल्का गुप्ता

टीवी एक्ट्रेस उल्का गुप्ता ने भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 13 में जाने से इनकार कर दिया है। उल्का ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह इस शो को करना चाहती हैं, लेकिन समय न होने की वजह से उन्हें ये ऑफर ठुकराना पड़ा।

प्रियंका चाहर चौधरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चाहर चौधरी ने साफ कर दिया कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का हिस्सा नहीं बनेंगी।

शालीन भनोट

आपको याद दिला दें रोहित शेट्टी ने बिग बॉस के घर में जाकर एक कॉम्पिटिशन करवाया था। इस कॉम्पिटिशन को शालीन भनोट ने जीत लिया था, लेकिन बाद में शालीन ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *