दिनांक 06 फरवरी, 2026 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में प्रदेश स्तर की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक एवं क्षमता वर्धन कार्यशाला श्री अवनीश अवस्थी, सलाहकार मा० मुख्यमंत्री एवं श्री आलोक कुमार, अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में श्री के. विजयेन्द्र पांडियन, आयुक्त एवं मिशन निदेशक, श्री राज कमल यादव, प्रबन्ध निदेशक, यूपीएसआईसी, श्री सर्वेश्वर शुक्ला, राज्य नोडल अधिकारी, श्री संदीप प्रकाश, डीजीएम, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, श्री सुधीर गुप्ता, सीजीएम, इण्डियन बैंक एवं समस्त जनपद के अपर / संयुक्त आयुक्त उद्योग, उपायुक्त उद्योग एवं सी०एम० युवा फेलोज तथा बैंकों के नोडल अधिकारी / प्रतिनिधि एवं रैम्प योजनान्तर्गत डिस्ट्रिक मैनेजर द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

मिशन निदेशक महोदय ने उदबोधन में कहा कि यह एक योजना नहीं बल्कि एक मिशन है जिसके माध्यम से अधिक से अधिक इनोवेटिव परियोजनाओं के द्वारा रोजगार उपलब्ध कराना है। योजना के प्रारम्भ से अब तक लगभग डेढ़ लाख का ऋण वितरित किया गया तथा 15 मार्च 2026 तक प्रत्येक दिवस की कार्ययोजना बनाते हुए शत्-प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित करने के लिये कहा। कार्यशाला में योजनान्तर्गत आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संयुक्त आयुक्त उद्योग / उपायुक्त उद्योग को क्षेत्रीय भम्रण कर गहन समीक्षा करते हुए शेष लक्ष्यों को उपलब्ध समय में विभाजित कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएम युवा मोबाइल ऐप के प्रचार-प्रसार को बढ़ाते हुए कम से कम 50000 लोगों तक पहुंच होनी चाहिए।
योजना के राज्य नोडल अधिकारी द्वारा अब तक लक्ष्यों के सापेक्ष अद्यतन प्रगति / लम्बित एवं अस्वीकृत आवेदनों की स्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण आवेदनों की संख्या में वृद्धि, जनपदवार एवं बैकवार लक्ष्य पूर्ति हेतु समीक्षा एवं आगे के रोडमैप की विस्तृत चर्चा की गयी। श्री राज कमल यादव, एम०डी० UPSIC द्वारा रैम्प योजना पर एवं योजना के नॉलेज पार्टनर समाधान समिति द्वारा प्रशिक्षण मॉडयूल / प्रशिक्षण की अनिवार्यता के सम्बन्ध में पोर्टल पर नवीन संशोधन का प्रस्तुतीकरण किया गया। द्वितीय सत्र में क्षमता संवर्धन कार्यशाला के लिए सी०एम० युवा पोर्टल, सी०एम० युवा मोबाइल ऐप एवं यू०पी० मार्ट पोर्टल के सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दी गई।
अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि यह योजना मा० मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि में लक्ष्यों को प्राप्त किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं कि लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना, इनोवेटिव व क्वालिटी प्रोजेक्ट एवं सीएम युवा योजनान्तर्गत विकसित किए गये ऑनलाइन टूल का उपयोग करते हुए अपनी कार्यशीलता को सुदृढ़ बनाये। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सीएम युवा फेलो को अपने जनपद में फील्ड विजिट एवं तहसीलवार कैम्प का आयोजन / प्रचार-प्रसार करते हुए उसकी नियमित समीक्षा की जाए योजना को गम्भीरता से लेते हुए पूर्ण पारदर्शिता एवं सक्रियता के साथ लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करें। साथ ही असंतोष व्यक्त किया कि, क्रिन्यावयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए एवं सक्रियता के साथ निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। साथ ही योजना से मिडिल मैन / दलालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए, दलालों के हस्तक्षेप को रोकना है जिससे नकारात्मक प्रचार-प्रसार को कम किया जा सके ।
सलाहकार, मा0 मुख्यमंत्री जी उद्बोधित करते हुए कहा कि यह योजना मा० मुख्यमंत्री जी की अत्यन्त महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसमें मुख्यमंत्री जी ने अपना नाम दिया है इसलिए इसे गम्भीरता से लेते हुए सक्रिय रहें साथ ही योजना के लक्ष्य के सापेक्ष 72 प्रतिशत पूर्ण करने पर सरहना व्यक्त की गयी इसके साथ ही 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही योजना के क्रियान्वयन हेतु सुझाव दिए गये कि जिला अधिकारी अपने स्तर से नियमित समीक्षा करें एवं योजना में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही 50000 हजार ऋण वितरति लाभार्थियों का इम्पैक्ट असिस्मेंट किया जाए। पश्चिमांचल जनपदों में मंत्री स्तर की बैठक आयोजित करते हुए लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित की जाए । प्रदेश में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीएम युवा फेलोज़ की सराहना की गयी और साथ ही योजनान्तर्गत खराब प्रदर्शन करने वाले जनपद के अधिकारियों / सीएम युवा फेलो फेलोज़ के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गये है। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 माह अप्रैल में योजना की समीक्षा हेतु निर्देश दिए गये। प्रशिक्षण मॉड्यूल को कर्मयोगी से जोड़ने के लिए भी निर्देश दिए गए तथा जैसे ओडीओपी योजना को पूरे देश में लागू किया गया है उसी तरह सीएम युवा उद्यमी विकास योजना को भी पूरे देश में लागू किया जाए ।
द्वितीय सत्र में सीएम युवा मोबाइल एप्लीकेशन, यूपीमार्ट पोर्टल का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें मोबाइल ऐप के सम्बन्ध में आवेदन की प्रक्रिया से लेकर ऋण वितरण, उद्योग स्थापित होने के 6 माह उपरान्त लाभार्थी द्वारा सेल्फ वेरीफिकेशन, बैंक अधिकारी द्वारा वैरिफिकेशन, डीआईसी अधिकारी / युवा फेलो द्वारा वेरीफिकेशन की प्रक्रिया बतायी गयी एवं ऐप के माध्यम से मिशन ऑफिस / डीआईसी / बैंक अधिकारी स्तर से प्रगति को मॉनिटर करने के संबंध में बताया गया यूपी मार्ट पोर्टल के प्रस्तुतीकरण में मशीनरी सप्लायर्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाये जाने के विषय में चर्चा की गयी तथा प्रस्तुतीकरण के उपरान्त प्रश्नोत्तर सत्र के साथ ही सघन समीक्षा बैठक एवं क्षमता वर्धन कार्यशाला का समापन श्री सर्वेश्वर शुक्ला, राज्य नोडल अधिकारी, सी०एम० युवा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया ।
—
