अपने-2 को लेकर बॉबी देओल ने कहा, पटकथा पर चल रहा है, अच्छी बनेगी तो जरूर बनाएंगे

मनोरंजन

साल 2023 में जहां धर्मेंद्र ने फिल्म रॉकी ओर रानी की प्रेम कहानी से दर्शकों का दिल जीता तो वहीं सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया। वहीं साल के आखिर में संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल के साथ बॉबी देओल आ रहे हैं और फिल्म के टीजर से उनका स्वैग वायरल हो गया और दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र ने फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ की फिल्म सीरीज और ‘अपने’ में साथ काम किया है। इस बीच बॉबी देओल ने अपने 2 पर अपडेट दिया है। अपने 2 की स्क्रिप्ट पर चल रहा काम

न्यूज एजेंसी एएनआई ने बॉबी देओल से बातचीत के दौरान पूछा कि ‘यमला पगला दीवाना’ या ‘अपने’ में दर्शकों ने देओल परिवार को साथ देखना पसंद किया। आगे ऐसा और देखने के क्या चांस हैं? इस पर बॉबी देओल कहते हैं, ‘बेशक हम कोशिश तो यही कर रहे हैं कि अपने 2 बने और उस किस्म की फिल्में हम और करें सब साथ में मिलकर। अभी तो स्क्रिप्ट्स पर ही काम चल रहा है, स्क्रिप्ट जब अच्छी बनेगी तो फिर आगे बनाएंगे।
‘एनिमल’ में नजर आएंगे बॉबी देओल

गौरतलब है कि बॉबी देओल एक वक्त पर सिनेमाई दुनिया से दूर हो गए थे, लेकिन सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 से उन्होंने तगड़ा कमबैक किया था। बॉबी देओल की फिजीक के साथ ही ऑडियंस ने उनके अभिनय को भी पसंद किया और प्यार लुटाया। सिनेमा की दूसरी पारी में बॉबी देओल एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। वेब सीरीज आश्रम से बॉबी को फिर से अच्छा फेम मिला। वहीं अब वो जल्दी ही फिल्म एनिमल में नजर आएंगे, जो एक दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी प्रमुख किरदारों में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *