काशीराम स्मृति उपवन आशियाना स्थल को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी हेतु आवंटित किये जाने के सम्बन्ध में

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

स्मारकों, संग्रहालयों, संस्थाओं, पार्कों व उपवनों आदि की प्रबंधन, सुरक्षा एवं अनुरक्षण समिति
(लखनऊ विकास प्राधिकरण), लखनऊ, उ.प्र. ।
विषय – (दिनांक- 25 नवम्बर से 17 दिसम्बर 2023 तक ) काशीराम स्मृति उपवन आशियाना स्थल को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी हेतु आवंटित किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
माँ गायत्री जन सेवा संस्थान सामाजिक/सांस्कृतिक संस्था है जो समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कार्य कर रही हैं इसी श्रृंखला में संस्था द्वारा उ. प्र. दिवस के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भर भारत को दृष्टिगत रखते हुए लगभग 14 दिन का सामाजिक/सांस्कृतिक/ साहित्यिक कार्यक्रम व प्रदशनी का आयोजन (दिनांक- 25 नवम्बर से 17 दिसम्बर 2023 तक) तक का कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित हुआ है। जिसके लिए संस्था लखनऊ विकास प्राधिकरण के पार्क काशीराम स्मृति उपवन का निर्धारित व्यवसायिक शुल्क टैक्स के साथ जमा करने के लिए तैयार है। संस्था को उक्त तिथि प्रदान करने की कृपा करें यदि इस दिनांक पर उपलब्धता किसी कारण बस नही हो पाती है तो जो तिथि में पार्क खाली हो उस तिथि में पार्क आवंटित करने की कृपा करें।
इस प्रदर्शनी का मुख्य उददेश्य महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर भारत के साथ देश में लुप्त हो रही कला-संस्कृति को बचाने एवं विभिन्न राज्यों की हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहन देने का है। संस्था संवैधानिक तरीके से पार्क आवंटन हेतु निवेदन करती है कि संस्था को व्यवसायिक शुल्क टैक्स के साथ जमा करने के लिए स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें।
सधन्यवाद।

अरुण प्रताप सिंह
अध्यक्ष- माँ गायत्री जनसेवा संस्थान, उ.प्र. संयोजक- भा.ज.पा. एनजीओ प्रकोष्ठ, लखनऊ, महानगर । सम्पर्क- 8840234036,9918112969
कार्यालय- 69 क्षत्रिय भवन निकट अमूल डेयरी (एचसीएल आईटी सिटी), मादरमऊ कला, सुल्तानपुर रोड, लखनऊ। सम्पर्क- 8840234036,9918112969

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *