लाल साड़ी व गहनों से लदी नजर आई रश्मिका मंदाना, पुष्पा: द रूल की शूटिंग पर पहुँची

मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की वर्ष 2021 में आई फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग पुष्पा: द रूल की शूटिंग इन दिनों विशाखापत्तनम में चल रही है। इस फिल्म की शूटिंग के दृश्य सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के कुछ फोटोज व वीडियो लीक हो गए हैं, जिनमें रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। लीक हुई एक तस्वीर और वीडियो में रश्मिका मंदाना को माथे पर सिंदूर लगाए लाल साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। सीक्वल में, रश्मिका को श्रीवल्ली के रूप में देखा जाएगा, जिसने पुष्पराज से शादी की और कहानी शादी के बाद उसके जीवन पर केंद्रित होगी। कहा जा रहा है कि बहुत पुष्पा के दूसरे भाग की शूटिंग पूरी होने वाली है। गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना की गत वर्ष प्रदर्शित फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर जलजला ला दिया था। इस फिल्म ने वैश्विक व घरेलू स्तर पर कुल मिलाकर 1000 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वर्तमान में रश्मिका मंदाना एनिमल की सफलता का आनंद ले रहीं हैं।

सोशल मीडिया पर ‘पुष्पा 2’ के सेट से लीक हुई फोटो और वीडियो की भरमार है। सोने के गहनों से सजी लाल साड़ी में रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अल्लू अर्जुन भी हाल ही में विशाखापत्तनम पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके शहर में पहुँचते ही विशाखापत्तनम में यातायात जान की समस्या पैदा हो गई थी।

निर्देशक सुकुमार पिछले कुछ महीनों से ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार निर्माता अब इस फिल्म को जल्द खत्म करने की जल्दबाजी में हैं। ‘पुष्पा 2’ 15 अगस्त 2024 को पैन इंडिया के तौर पर कई भाषाओं में सिनेमाघरों में भव्य रिलीज के लिए तैयार है। अल्लू अर्जुन को पुष्पराज के रूप में एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पहले भाग, ‘पुष्पा: द राइज’ में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में थे। दिसंबर 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और हिंदी बेल्ट में भी रिकॉर्ड कारोबार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *