रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इन दिनों महाकाय कमाई कर रही है। 2023 जहां उनके लिए एक शानदार रहा। वहीं, 2022 में भी रणबीर कपूर ऐसे ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ले आए थे। हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 की। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। पहले पार्ट को देखकर ही इसके दूसरे पार्ट के आने की खबरें आने लगी थीं। अब जब ‘ब्रह्मास्त्र 2’ आने वाली है तो सामने आ रहा है कि इसमें रणवीर सिंह नजर आएंगे। जो एक अहम किरदार निभाएंगे। ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आएंगे ये एक्टर गलियारों में बहती हवाओं ने अब ब्रह्मास्त्र-2 की चर्चा शुरू कर दी है। रणबीर कपूर ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि ब्रह्मास्त्र-2 दो वर्ष बाद परदे पर आएगी। वैसे भी निर्देशक अयान मुखर्जी इन दिनों ऋतिक रोशन के साथ वॉर-2 में व्यस्त हैं। वॉर-2 YRF के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है। ब्रह्मास्त्र-2 की चर्चा इन दिनों इस फिल्म के कलाकारों को लेकर हो रही है।
बताया जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र-2 पूरी तरह से रणबीर कपूर के किरदार शिवा के पिता देव पर होगी। इसमें देव का किरदार रणबीर कपूर के किरदार से ज्यादा बड़ा होगा। देव के किरदार के लिए रणवीर सिंह के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। हालांकि रणवीर सिंह के अलावा इस किरदार में ऋतिक रोशन और केजीएफ फेम यश के होने की सम्भावना भी व्यक्त की जा रही है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई बड़ी जानकारी या मेकर्स की ओर कोई पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि निर्देशक अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में देव के किरदार के लिए रणवीर सिंह को चुना है।
