महज चार दिनों में रणबीर कपूर की फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले

मनोरंजन

महज चार दिनों में रणबीर कपूर की फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले है। एनिमल अब तो जवान, पठान और गदर 2 को भी अपने आगे घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही अपना दमखम दिखा दिया और बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर तबाही मचा रही है।

पहले दिन गाड़े झंडे

रणबीर कपूर के करियर में एनिमल सबसे बड़ी ओपनिंग बनकर सामने आई है। रिलीज के साथ ही पहले दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर 63.8 करोड़ के साथ खाता खोला। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन तेजी से आगे बढ़ा।

वीकेंड पर छापे नोट

एनिमल ने रिलीज के दूसरे दिन जंप लगाई और 66.27 करोड़ का बिजनेस कर लिया। वहीं, तीसरे दिन यानी रविवार को कमाई 71.46 करोड़ रही है। इसके साथ ही महज तीन दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली।

जवान, पठान और गदर 2 की छुट्टी

एनिमल अब मंडे टेस्ट में भी पास हो गई है। फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड के मुकाबले थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन फिर भी जवान, पठान और गदर 2 को पीछे छोड़ रही है। एनिमल ने सोमवार को देशभर में 39.9 करोड़ (शुरुआती आंकड़े) का बिजनेस किया। एनिमल ने इसके साथ ही साल की तीन बड़ी फिल्में जवान (32.92 करोड़), पठान (26.5) और गदर 2 (38.7 करोड़) को मंडे टेस्ट कलेक्शन में मात दे दी है।

एनिमल ने बनाया ये रिकॉर्ड

एनिमल ने रिलीज के चार दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 241.43 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। इसमें हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 212.58 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही एनिमल हिंदी बेल्ट में सबसे तेज 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई। ये खिताब शाह रुख खान की जवान के पास भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *