साउथ गोवा में 21 फरवरी को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी

मनोरंजन

नई दिल्ली : रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द शादी करने वाली हैं. दोनों गोवा में एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थामने वाले हैं. शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं. कपल 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रकुल और जैकी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की जानकारी सामने आई है, 20 फरवरी को मेहंदी का फंक्शन होना है और उसी दिन शाम को संगीत की रस्म भी होगी. शादी के बाद कपल हनीमून के लिए कहा जाने वाला है, इसके लिए लोग एक्साइटेड थे, लेकिन कपल ने फिलहाल के लिए हनीमून कैंसल कर लिया है.

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के लिए मुंबई में स्टार्स के घर सज गए हैं. जल्दी दोनों अपने रिलेशनशिप के नया नाम देने जा रहे हैं. शादी की कुछ अपडेट सामने आई है, चलिए आपको बताते हैं कि गेस्ट और फंक्शन में क्या खास होने वाला है और क्यों कपल ने हनीमून के लिए फिलहाल न जाने का फैसला किया है.

साउथ गोवा में कहां होगी शादी
रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल और जैकी की शादी साउथ गोवा के होटल आईटीसी ग्रैंड से होने वाली है. साउथ गोवा में ये प्रॉपर्टी बेहद शांत लोकेशन में हैं, माना जा रहा है कपल ने इसलिए ही इसको सलेक्ट किया है. शादी का हर फंक्शन के लिए एक अलग थीम रखी गई है. मेहंदी में कार्निवल वाइब तो शादी के लिए पेस्टल टोन सिलेक्ट किया गया है.

क्यों हनीमून प्लान किया कैंसिल ?
रकुल और जैकी ने शादी के बाद फिलहाल हनीमून प्लान को कैंसिल कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल शादी से 3 दिन पहले तक काम करेंगी और शादी के 1 हफ्ते बाद वह एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसका नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है. वहीं जैकी, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ में बिजी हो जाएंगे. क्योंकि बतौर प्रोड्यूसर यह उनकी बड़ी फिल्म है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *