वैलेंटाइन वीक में बॉक्स ऑफिस पर होगी रजनीकांत और रवि तेजा की भिड़न्त

मनोरंजन

वर्ष 2024 की शुरूआत सिने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रही है। जनवरी माह में प्रदर्शित हुई फिल्मों में कमोबेश सभी फिल्मों ने अच्छी कमाई की। जनवरी में जो फिल्में प्रदर्शित हुईं उनमें मैरी क्रिसमस को छोड़कर सभी दक्षिण भारत की थी। हिन्दी भाषा में बनी मैरी क्रिसमस को असफलता का सामना करना पड़ा, जबकि दक्षिण भारत की गुंटुर कारम, हनु मैन और कैप्टन मिलर ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 400 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। वहीं दूसरी ओर 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई हिन्दी भाषा में बनी ऋतिक रोशन की फाइटर ने वैश्विक स्तर पर 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ऊपर की कमाई करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

अब आने वाले महीने फरवरी के लिए बड़ा पर्दा तैयार है। फरवरी में साउथ के दो बड़े साउथ सुपरस्टार की फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

साल 2024 की ऐसी हुई शुरुआत

साल 2024 जनवरी के महीने में भी गुंटुर कारम और हनुमान जैसी फिल्मों ने फैंस का दिल जीता। दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन ही इस बात की गवाही देता है। जहां एक तरफ महेश बाबू की फिल्म गुंटुर कारम ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है वहीं दूसरी तरफ तेजा सज्जा की हनुमान की बात करें तो इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं जबकी ये फिल्म महेश बाबू की फिल्म के बाद में रिलीज हुई है।

रजनीकांत-रवि तेजा की फिल्में

फरवरी में साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ आने जा रही है। इस फिल्म में रजनीकांत का रोल एक्स्टेंडेड कैमियो है जिसे देखने के लिए फैंस साल 2023 से ही बेकरार हैं। इसके साथ ही 9 फरवरी, 2024 को रवि तेजा की ‘ईगल’ आ रही है। पहले ये फिल्म जनवरी में रिलीज होनी थी जिसे बाद में 9 फरवरी के लिए आगे बढ़ा दिया गया। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक ही है जिसके कारण देखना काफी दिलचस्प होगा की कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *