आग बबूला हुए राजन जी महाराज…किसकी मां ने दूध पिलाया है, गोली मार के दिखाओ’ वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

नई दिल्ली : मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज यूपी के गोरखपुर राम कथा चल रही है. इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु/श्रोता पहुंच रहे हैं. इस बीच राजन जी महाराज ने ऐसी बात कह दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्होंने व्यास पीठ से ललकारते हुए कहा- कौन मारेगा गोली, किसने मां का दूध पिया है…’

दरअसल, गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में चल रही रामकथा के दौरान सोमवार को श्रोता उस समय हैरान रह गए जब राजन जी महाराज अचानक से गुस्सा हो गए. बताया जा रहा है कि रामकथा में हंगामा हो गया था. इस दौरान किसी ने राजन जी की टीम के मेंबर पर टिप्पणी कर दी थी, जिसको लेकर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

बता दें कि मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज की कथा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उन्होंने सार्वजनिक मंच से खुद को और अपनी टीम को मिली धमकी का खुलासा किया. महाराज ने भावुक और कड़े तेवर अपनाते हुए कहा, “मेरे टीम मेंबर को गोली मारने की धमकी दी गई. मैं भी कहता हूं, किसने मां का दूध पिया है, गोली मार कर दिखाओ!”

विवाद की जड़
विवाद का कारण लोगों का बार-बार मंच पर चढ़ना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कुछ लोग कथा के दौरान बार-बार मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर लोगों को मंच पर आने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर बहस बढ़ गई और मामला इतना तूल पकड़ गया कि बात गोली मारने की धमकी तक जा पहुंची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *