कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में बारिश का कहर, 200 लोगों की मौत, कई जगह बाढ़

विदेश

किंशासा : पूर्वी डीआरसी कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में भारी बारिश की वजह से कई जगह बाढ़ आ गई। प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब तक 200 से ज्यादा लोगों के मरने की सूचना है।

दक्षिण किवु प्रांत के कालेहे क्षेत्र में गुरुवार को हुई बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। इससे बुशुशु और न्यामुकुबी गांव डूब गए हैं। दक्षिण किवु के गवर्नर थियो न्गवाबिद्जे कासी ने मरने वालों की संख्या 176 बताई है। साथ ही यह भी कहा कि बड़ी संख्या में लोग भी लापता हैं।

लोकल सिविल सोसाइटी के मेंबर कसोल मार्टिन ने दावा किया कि कांगो में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से अब तक 227 शव बरामद किए गए हैं। मार्टिन ने कहा कि स्थिति बहुत खराब हैं। स्कूल और अस्पताल बह गए हैं।

रवांडा से सटे दक्षिण किवु प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन असामान्य घटना नहीं हैं। इस सप्ताह रवांडा में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन हुआ था। इसमें 130 लोगों की मौत हुई थी और 5,000 से अधिक घर नष्ट हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *