कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में उम्मीद से ज्यादा बारिश का अनुमान

देश

नई दिल्ली : देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है. हालांकि, कुछ राज्यों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने 23 अगस्त से 25 अगस्त के बीच महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने 23 अगस्त को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, 24 से 26 अगस्त के बीच में दिल्ली में मध्यम से तेज गति की बारिश देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान- निकोबार द्वीप और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश के आसार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *