इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले राहुल गांधी, कहा-हमारे 2 खिलाड़ियों को अंदर कर दिया, मोदी जी कर रहे चुनाव में मैच फिक्सिंग की कोशिश

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली : दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, इन दिनों आईपीएल मैच चल रहे हैं. क्या आपने मैच फिक्सिंग शब्द सुना है? जब अंपायर पर दबाव डाला जाता है, खिलाड़ियों को खरीदा जाता है, कप्तानों को मैच जीतने की धमकी दी जाती है. पीएम बिना ईवीएम और मैच फिक्सिंग के बिना 180 सीटें पार नहीं कर पाएंगे.

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आईपीएल का हवाला देकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि किस तरह से मैच फिक्सिंग करके मैच जीता जाता है. हमारे सामने लोकसभा चुनाव है. अंपायर को किसने चुना है. नरेंद्र मोदी हमारे दो खिलाड़ी अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन को गिरफ्तार नरेंद्र मोदी जी मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं.

बीजेपी पार नहीं कर पाएगी 180 का आंकड़ा
वो लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा लगा रहे हैं. उनका ये नारा मैच फिक्सिंग के बिना, बिना मैच फिक्सिंग, बिना सोशल मीडिया खरीदे या बिना दवाब डाले बीजेपी 180 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी. हमारे सारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक खाते जब्त, यह कैसा चुनाव हो रहा है. नेताओं को धमकाया जाता है, नेताओं पैसे देकर खरीदा जाता है, यह मैच फिक्सिंग है. ये मैच फिक्सिंग केवल पीएम मोदी ही नहीं, बल्कि देश के तीन-चार बड़े कॉरपोरेट्स मिलकर कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *