राहुल गांधी का आरोप—“सरकार विदेशी नेताओं को विपक्ष से मिलने से रोकती है”; प्रियंका गांधी ने भी जताई नाराज़गी

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली। संसद परिसर में आज कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार जानबूझकर विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को विपक्ष, विशेषकर नेता प्रतिपक्ष से मिलने से रोकती है।यह बात राहुल गांधी द्वारा तब कहि गई है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “जो भी बाहर से आते हैं, उनकी नेता प्रतिपक्ष के साथ बैठक होती है, यह परंपरा रही है…लेकिन आजकल यह होता कि विदेशी गणमान्य व्यक्ति आते हैं या जब मैं कहीं बाहर जाता हूं तो सरकार उनको सुझाव देती है कि नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलना चाहिए, तो यह(सरकार) उनकी नीति है…ये हर बार ऐसा करते हैं…संबंध तो सबके साथ है…हम भी हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं सिर्फ सरकार प्रतिनिधित्व नहीं करती है। सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष के लोग बाहर के लोगों से मिलें. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “यह प्रोटोकॉल होता है कि कोई भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष से मिलते हैं लेकिन इस प्रोटोकॉल का उल्टा होता है। इस सरकार की सभी नीतियां इसी आधार पर हैं…वो किसी और आवाज को उठने नहीं देना चाहते हैं और किसी और का पक्ष नहीं सुनना चाहते। वो प्रोटोकॉल को तोड़ रहे हैं…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *