मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत “जन जागरूकता अभियान” रैली निकाली गयी।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

आज दिनाँक 02/04/2026 को प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु वासंतिक नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत निदेशक महोदया, महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार एवं ज़िलाधिकारी महोदय, लखनऊ के नेतृत्व एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन/ निर्देशन में “जन जागरूकता अभियान” कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, विकास नगर, लखनऊ में पौधा रोपड़ किया गया व जन जागरूकता साइकिल रैली निकाली गयी।

जिसमें राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, विकास नगर, लखनऊ से श्रीमती अमिता सिंह प्रधानाचार्य, श्रीमती रश्मी मिश्रा प्रवक्ता, श्रीमती प्रियंका सिंह प्रवक्ता, श्रीमती सीमा मिश्रा प्रवक्ता, श्रीमती मनीषा सक्सेना प्रवक्ता, श्रीमती बबिता रानी वर्मा सहायक अध्यापिका, श्रीमती अपर्णा जौहरी सहायक अध्यापिका एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय, लखनऊ हब(भ्म्ॅद्ध की टीम से श्रीमती बन्दना द्विवेदी, जेण्डर स्पेशलिस्ट उपस्थित होकर विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनायें

यथा-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य) तथा स्पॉन्सरशिप एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनायें यथा-वृद्धावस्था पेंशन योजना, स्कॉलरशिप योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना इत्यादि सभी योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया/जानकारी प्रदान करते हुए आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *