प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु वासंतिक नवरात्र के पर्व पर “जन जागरूकता शिविर” का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

आज दिनाँक 06/04/2026 को प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु वासंतिक नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत निदेशक महोदया, महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार एवं ज़िलाधिकारी महोदय, लखनऊ के नेतृत्व एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन/ निर्देशन में “जन जागरूकता शिविर” का आयोजन ब्लाक-चिनहट में किया गया, जिसमें श्रीमती आभा सिंह ए0डी0ओ0, श्रीमती अभिलाषा सिंह ए0डी0ओ0, श्रीमती नमिता सिंह ए0डी0ओ0 समाज कल्याण विभाग, श्री आलोक श्रीवास्तव सांख्यिकीय विभाग, श्रीमती मिनाहसन कृषि विभाग एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय, लखनऊ हब (भ्म्ॅद्ध की टीम से श्रीमती बन्दना द्विवेदी, जेण्डर स्पेशलिस्ट एवं अन्य आशा, ए0एन0एम0, सफाई कर्मी आदि महिलायें उपस्थित होकर महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनायें यथा-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य) तथा स्पॉन्सरशिप एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनायें यथा-वृद्धावस्था पेंशन योजना, स्काॅलरशिप योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना इत्यादि सभी योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया/जानकारी प्रदान करते हुए आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *