प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म ‘पानी’ 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने के लिए शुक्रवार की सुबह मुंबई पहुंचीं। इस दौरान वे एयरपोर्ट पर काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।
इस दौरान ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ऑल व्हाइट आउटफिट में फैशन गोल सेट करती हुई नजर आईं। प्रियंका ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग ट्रैक पैंट, लॉन्ग श्रग, डेनिम कैप और व्हाइट शूज पहने थे। उन्होंने इस दौरान मिनिमल मेकअप किया हुआ था और अपने बालों को ओपन छोड़ा था। इस लुक में प्रियंका काफी हसीन लग रही थीं। प्रियंका की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और फैंस एक्ट्रेस के कूल लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने अपने मराठी प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर ‘पाणी’ का मोशन पोस्टर शेयर किया था। आदिनाथ कोठारे द्वारा निर्देशित, ‘पाणी’ नांदेड़ के सूखाग्रस्त गांव नागदेरवाड़ी के एक साधारण व्यक्ति की कहानी बताती है। फिल्म उनकी यात्रा को दर्शाती है क्योंकि वह कई चुनौतियों के बावजूद गांव को पानी के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करते हैं।
राजश्री एंटरटेनमेंट के साथ अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत प्रियंका और मधु चोपड़ा द्वारा निर्मित, ‘पाणी’ में सुबोध भावे, किशोर कदम, अदिनाथ कोठारे और रुचा वैद्य ने अहम रोल प्ले किया है। यह फिल्म ओरिजनली 2019 में रिलीज़ हुई थी और इसने 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ एनवायरमेंट कंजर्वेशन का पुरस्कार अपनी झोली में डालने में सफलता प्राप्त की थी।