नई दिल्ली। ईस्टर ईसाइयों का सबसे बड़ा पर्व है। शनिवार आधी रात से ही ईस्टर पर्व शुरू हो गया। देशभर में गिरिजाघरों में प्रभु ईसा मसीह के आगमन के इंतजार में प्रार्थना सभाएं हुई। शनिवार रात सभी जगह जागरण का आयोजन किया गया।
आधी रात में प्रभु यीशु के उठने की घोषणा की गई। इसके साथ ही आग के आशीष से रोशन बड़ी कैंडल को विभिन्न सभाओं में छह सप्ताह तक रोशन किया जाएगा। वहीं रविवार सुबह ईस्टर संडे के अवसर पर भी गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी