प्रगति इवेंट के सफलतम महोत्सव में एक भारत हस्त शिल्प महोत्सव 2025 का शानदार आवाज 5 दिसंबर को शुरू हुआ है जो 22 दिसंबर तक अनवरत जारी रहेगा। भारत हस्त शिल्प महोत्सव 2025 में शानदार झूले खानपान के स्टॉल शाहजहांपुर के फर्नीचर मुरादाबाद की क्रोकरी भदोही की कालीन कश्मीर के गर्म कपड़े सहित सैकड़ो दुकान आधुनिक और किफायती गांव में महोत्सव में उपलब्ध है।
प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित भारत हस्तशिल्प महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच से उभरते हुए एवं प्रतिष्ठित कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का निशुल्क अवसर प्रदान किया जाता है इसी कड़ी में आज एस के डांस क्रिएशन की तरफ से सरोज कनौजिया के निर्देशन में सोलो डांस ग्रुप डांस सहित अनेक तरह के परफॉर्मेंस प्रस्तुत करके खूब तालियां बटोरी सृष्टि, पूजा, आराध्य, खुशी, निधि, अदिति, शिवांगिनी, कार्तिक, आयुषी, आराध्या सिंह, सूरज, शामा शवी आयत, आर्य सहित अनेको कलाकारों ने अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से खूब माहौल बनाया तेरा सबका मन मोह लिया।
प्रगति इवेंट के उपाध्यक्ष एन बी सिंह द्वारा सभी कलाकारों को मोमेंटम एवं प्रशस्ति पत्र लिखा सम्मानित किया गया मीडिया से प्रेमचंद श्रीवास्तव
